लोगों के सूखे कंठ, खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। पिछले दो माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे वार्ड 13 के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। दर्जनों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पिछले दो माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे वार्ड 13 के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। दर्जनों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
वार्ड 13 सरस्वती नगर के नेहरू और यादव नगर में जलकल विभाग के दो नलकूप लगे हैं। इनसे यादव नगर, नेहरू नगर और बिहारी नगर में पानी की आपूर्ति होती है। पिछले दो माह कभी खारे तो कभी गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति हुई। अब आठ दिन से दोनों नलकूप खराब पड़े हैं। बेबसी में लोग जैन नगर और रहना सहित दूर दराज के इलाकों से पानी लाते हैं। शनिवार सुबह उनका धैर्य जवाब दे गया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने हनुमान मंदिर के समीप खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दो दिन के अंदर इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, राहुल, ओमशंकर, ह्देश कुमार, राजबाला, संध्या, राखी, गुड्डी देवी, सुधा, पूजा, पिकी आदि मौजूद रहे। पिछले दो माह से पानी की समस्या है। पहले खारा पानी आता था। जलकल में शिकायत की तो गंदगीयुक्त पानी आने लगा। अब तो आना ही बंद हो गया।
रेशमा
फोटो-3 आठ दिन से पानी नहीं आ रहा, कई बार शिकायत भी की, लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अब पानी के लिए आंदोलन करना पड़ेगा।
श्वेता
फोटो-4
----
सुबह जागने के बाद सबसे पहले पानी का इंतजाम करना होता है। कभी जैन नगर तो कभी रहना स्थित नलकूपों से पानी लाना पड़ता है।
उर्मिला देवी
फोटो-5
----
शहर में गंगाजल आने का शोर हो रहा है, लेकिन यहां तो लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कभी बाजार तो कभी दूरदराज से पानी का इंतजाम करना पड़ता है।
रामादेवी
फोटो-6