हास्य की फुहारों संग उड़ाया गुलाल
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गय
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर धमाल मचाया। फूलों की होली खेली गई तो हास्य फुहार के रंग भी बरसे। हास्य फुहार की फुलझड़ियां छोड़ने में बाजी मारी रितु रानी ने। शाम तक चले कार्यक्रम में गुलाल भी जमकर उड़ा।
फीरोजाबाद क्लब में संपन्न कार्यक्रम का शुभारंभ महिला शक्ति अध्यक्ष विष्णुकांता चौधरी ने किया। इस अवसर पर मेयर नूतन राठौर का स्वागत किया गया। कविता के माध्यम से हास्य की फुहारें चलीं। निर्णायक आरती शर्मा एवं ¨डपल ने रितू रानी को विजेता घोषित किया। राखी यादव दूसरे तथा कल्पना राजौरिया तीेसरे स्थान पर रहीं। टियारा प्रतियोगिता (फूलों का ताज) में महिलाओं ने अपने सिर पर आकर्षक ताज सजाए। इसमें सोनिया शर्मा अव्वल रहीं। ऊषा पाराशर दूसरे तथा नीतू बंसल एवं शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई तो महिलाओं ने लठामार होली के गीतों पर भी जमकर धमाल मचाया। पिचकारी एवं गुलाल से होली खेलने की झांकियों की प्रस्तुति भी आकर्षक रही। संचालन कर रही राखी बंसल ने होली गीतों की प्रस्तुति देते हुए कहा इस तरह के आयोजन जरूरी है। इससे एकजुटता का भाव आता है।
कार्यक्रम में वीना चौहान, सौम्या चौहान, मोना चौहान, मोनिका, मधु, अनु बंसल, सीमा, रीना, राधिका, सरिता, नीतू, तनु, गौरी, अंजू एवं अनुपमा उपस्थित थीं।