Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पति की उम्र ज्यादा थी तो भांजे से इश्क लड़ाने लगी पत्नी, दोनों देखने लगे शादी करने का सपना, फिर जो हुआ… कांप उठा कलेजा!

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:34 PM (IST)

    UP News यूपी के फि‍रोजाबाद में पुल‍िस ने एक हत्‍याकांड का बेहद हैरान करने वाला खुलासा क‍िया है। क‍िसान की हत्‍या क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर की थी। प्रेमी उसका भांजा ही था। पुल‍िस ने दोनों को ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेश क‍िया जहां से दोनों को जेल भेज द‍िया गया है।

    Hero Image
    पुलिस हिरासत में पति की हत्यारोपित महिला व उसका प्रेमी।- जागरण

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फि‍रोजाबाद में पुल‍िस ने एक हत्‍याकांड का बेहद हैरान करने वाला खुलासा क‍िया है। क‍िसान की हत्‍या क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर की थी। प्रेमी उसका भांजा ही था। पुल‍िस ने दोनों को ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेश क‍िया, जहां से दोनों को जेल भेज द‍िया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला खैरगढ़ के गांव बैरनी का है। 43 वर्षीय सतेंद्र कुमार की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी ने अपने 19 वर्षीय भांजे गोविंद निवासी अलीनगर कैंजरा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रोशनी ने उसके पैर पकड़ लिए और गोविंद ने गला दबाया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर सतेंद्र की हत्या की गई थी।

    पत‍ि की गैरमौजूदगी में भांजे से बनाती थी संबंध

    पूछताछ में रोशनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की आयु अधिक थी, जबकि गोविंद उसका हमउम्र था। कई महीने तक मोबाइल पर बात होने के बाद दो वर्ष पहले दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। सतेंद्र के घर पर नहीं होने पर दोनों साथ होते थे। दो महीने पहले सतेंद्र को अपनी पत्नी और भांजे के रिश्ते पर शक हो गया था, इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। इसके बाद गोविंद और रोशनी ने सतेंद्र की हत्या कर शादी करने का निर्णय ले लिया।

    एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं हो सकी। मंगलवार रात रोशनी ने गोविंद को बुला लिया था। गोविंद टूंडला के एक कॉलेज में नर्सिंग का छात्र है।

    रात तीन बजे घर से निकल गया था गोविंद

    सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि हत्या करने के बाद गोविंद रात तीन बजे घर से निकल गया था। आवागमन का साधन नहीं मिलने के कारण वह चार-पांच किलोमीटर पैदल चला। सुबह ऑटो से घर पहुंचा। बाद में वह फिर से सतेंद्र के घर पर आकर माहौल पर नजर रख रहा था।

    पति को छोड़कर मामा के साथ भागी किशोरी, पुलिस ने पकड़ा

    उधर, राया के जमुनापार थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने पति को छोड़ रिश्ते में लगे मामा के साथ भाग गई। ननिहाल वालों ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी व किशोर दोनों को थाने लाई। 13 वर्षीय किशोरी की शादी जुलाई 2024 में धाद्योली जेवर टप्पल अलीगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी।

    किशोरी अपने पति के घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। गुरुवार सुबह दोनों को पुलिस ने किशोर मामा के घर से पकड़ लिया। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, किशोरी गर्भवती है। स्वजन के साथ घर भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: दोस्‍तों से रेप करवाता है पत‍ि, वीड‍ियो कॉल पर देखता है Live और फ‍िर...; मह‍िला की बातें सुन पुल‍िस के उड़े होश