Move to Jagran APP

सेक्यूलर मोर्चा को दम देंगे सपा के बागी अजीम

सपा छोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल ¨सह यादव ने फीरोजाबाद में सपा के बागी पूर्व विधायक अजीम भाई पर दांव खेला है। उन्हें मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। अंदरखाने कई अन्य भ्भी मोर्चा का दामन थाम सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM (IST)
सेक्यूलर मोर्चा को दम देंगे सपा के बागी अजीम
सेक्यूलर मोर्चा को दम देंगे सपा के बागी अजीम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: सपा छोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल ¨सह यादव ने फीरोजाबाद में मोर्चा की कमान पूर्व विधायक अजीम भाई को सौंपी है। नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत करने पर सपा ने अजीम को निष्कासित कर दिया था। अजीम की ताजपोशी के बाद सपा में भी हलचल तेज हो गई है। शिवपाल एवं अजीम के करीबी रहे कई नेता भी अब सियासत की नई जुगलबंदी के साथ खुलकर आने की तैयारी में हैं।

loksabha election banner

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव द्वारा नई पार्टी बनाने की घोषणा के साथ ही कयास लग रहे थे कि सपा के बागी अजीम भाई इस मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। अजीम की शिवपाल से पुरानी नजदीकियां रही हैं। सपा में पारिवारिक कलह के बाद जब भी पार्टी में उथल -पुथल मची, तो जिले में इसका असर दिखा। इस दौरान अजीम की उनसे कई गोपनीय मुलाकातें भी चर्चा में रहीं। शिवपाल ¨सह ने फीरोजाबाद का जिलाध्यक्ष अजीम भाई को बनाया है। उनकी मुस्लिम मतों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है तो सपा के कई जुझारू युवा नेताओं की भी अजीम से नजदीकियां रही हैं। घोषणा के बाद अजीम भाई का शिवपाल ¨सह यादव फैंस एसोसिएशन ने राजा का ताल क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, महासचिव अंकित यादव गोलू, अर्जुन चौधरी, इमरान, राजू अल्वी, सन्नी, अरुण आदि मौजूद रहे। बधाइयों के इस दौर के बीच कई जाने-पहचाने युवा चेहरे भी अजीम भाई के इर्द-गिर्द नजर आने लगे हैं जो सपा में उपेक्षित होने के कारण अब सेक्यूलर मोर्चा में अपना भविष्य देख रहे हैं।

अखिलेश के चुनाव में संभाली थी कमान : सपा से शहर विधायक रह चुके अजीम भाई पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। 2009 में अखिलेश और ¨डपल के चुनाव में उन्होने बड़ी भूमिका निभाई थी। सपा के महानगर अध्यक्ष रहने के साथ दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.