Move to Jagran APP

जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष बनी वर्तिका जैन, पूनम निदेशक

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का 21वां अधिष्ठापन समारोह जीआर प्लाजा में हुआ। यहां वर्तिका जैन को अध्यक्ष और पूनम को निदेशक बनाया गया है। इस दौरान बच्चों को पाठय सामग्री वितरित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 12:10 AM (IST)
जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष बनी वर्तिका जैन, पूनम निदेशक
जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष बनी वर्तिका जैन, पूनम निदेशक

जासं, फीरोजाबाद: जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का 21वां अधिष्ठापन समारोह जीआर प्लाजा में शनिवार को हुआ। इस मौके पर वर्तिका जैन को इस साल के लिए अध्यक्ष बनाते हुए शपथ ग्रहण कराया गया। प्रशासनिक निदेशक पूनम गुप्ता और वित्त निदेशक प्राची अग्रवाल बनायी गईं। मुख्य अतिथि मीरा अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों में जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति कभी पीछे नहीं रही है। फेडरेशन उपाध्यक्ष सरिता मित्तल ने वर्तिका जैन को शपथ और यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान ने नवीन सदस्यों को दीक्षा दिलाई। इस मौके पर पिछले साल की अध्यक्ष विष्णुकांता चौधरी ने 2018 में किए गए सेवा कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। पदाधिकारियों को पौधे देकर उनका स्वागत करने के साथ ही पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छोटू फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए शिक्षा केंद्र के गरीब 50 विद्यार्थियों को पाठ़्य सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा रैन बसेरा पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अनिल मित्तल, विवेक माथुर, डॉ. अशोक खुराना, राष्ट्रदीप ¨सह, बीना चौहान, ऊषा पोरवाल, रेनु अरोड़ा, नीरू मित्तल आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना राजौरिया और अनु बंसल ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.