Firozabad: आढ़ती ने नहीं किया फसल का भुगतान, किसान ने खेत में जाकर दे दी जान
Kartikey Nath Dwivedi Publish Date: Sun, 04 Dec 2022 09:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Dec 2022 09:12 PM (IST)
फिरोजाबाद, जागरण संवाददाता : आढ़तिया द्वारा आलू का भुगतान न करने से परेशान किसान ने शनिवार रात किसी कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। उसका शव खेत पर मिला।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हरवंश निवासी 50 वर्षीय किसान अजगर सिंह ने कुछ समय पहले सिरसागंज निवासी आढ़तिया को आलू बेचा था। आढ़तिया उसका भुगतान नहीं कर रहा था। इस कारण वह परेशान थे। शनिवार देर शाम वह खेत पर गए थे। वहां किसी कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उनकी मृत्यु हो गई।
Aligarh: दिल्ली से गांव की शादी में पहुंचे कई लड़के, दुष्कर्म के इरादे से लड़की को उठा ले गए खेत में
सुबह खेत में मिला शव
सुबह स्वजन को अजगर सिंह का शव खेत में पड़ा मिला। किसान के घर पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस भी पहुंची। इंस्पेक्टर सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि किसी के खिलाफ शिकायती पत्र नहीं मिला है। वहीं किसान की मौत के बाद
श्रीनगर में फसल नुकसान की जांच को पहुंची टीम
शीतगृह से निकली अमोनिया गैस से आलू की फसल बर्बाद होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। उद्यान विभाग की टीम ने शीतगृह के साथ ही आसपास के खेतों का निरीक्षण किया। इसमें शीतगृह के एक तरफ सटे 5.16 हेक्टेयर खेतों में नुकसान की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें- Neelachal Express Tragedy: 'अफसर मरें तो 50 हजार हमसे लें', रेलवे ने 15 हजार लगाई जान की कीमत तो बोला भाई
Edited By: Mohammed Ammar
जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट