Move to Jagran APP

कंबल नहीं मिलने पर ननि में महिलाओं का हंगामा

सौ बांटे जाने थे कंबल पहुंचे थे दो सौ से ज्यादा कर्मचारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:18 PM (IST)
कंबल नहीं मिलने पर ननि में महिलाओं का हंगामा
कंबल नहीं मिलने पर ननि में महिलाओं का हंगामा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। शनिवार को नगर निगम में कंबल नहीं मिलने पर महिलाओं और पुरुषों ने हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

गरीब और असहायों को ठंड से राहत देने के लिए शासन ने कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम में कंबल वितरण किए गए। सुबह से ही निगम परिसर में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर तक करीब दो सैकड़ा लोग पहुंच गए। दोपहर में सिर्फ 100 लोगों को ही कंबल मिल सके। यह देखकर बाकी महिलाओं और पुरुषों में रोष व्याप्त हो गया। महिलाएं और पुरुष कर्मचारियों से बहस करने पर उतारु हो गए।

इस दौरान रामनगर से आई शीला देवी का कहना था कि सुबह से लाइन लगाए बैठे थे, लेकिन कर्मचारियों ने सबसे पीछे आने वाले लोगों को कंबल दे दिया, जबकि हमें छोड़ दिया। श्याम नगर से आई रामवती ने बताया कि कर्मचारी भेदभाव से कंबल बांट रहे हैं। कई बार आ चुके हैं, लेकिन अभी तक कंबल नहीं मिल सका। रानी, लक्ष्मी, गीता, मधु, सोनी, मंजू, सुनीता आदि महिलाओं ने भी कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.