तूफान में गिरे मकान, तीन की मौत
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: बुधवार रात आए तूफान ने दर्जनों घरों में कोहराम मचा दिया। तीन की ¨जदगी छ
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: बुधवार रात आए तूफान ने दर्जनों घरों में कोहराम मचा दिया। तीन की ¨जदगी छीन ली। वहीं शिकोहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। ट्रॉमा सेंटर में देर रात तक घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं डीएम नेहा शर्मा ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी लेकर तत्काल उपचार कराया।
शाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक बदले मौसम से किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते पेड़ धराशायी हुए तो बारिश से गीले हुए मकान धंसकने लगे। सिरसागंज प्रतिनिधि के मुताबिक नसीरपुर के गांव बलारपुर पुनच्छा में रघुराज ¨सह के घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर दस वर्षीय सोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं लाइनपार थाना क्षेत्र के कुर्रीकूपा में गांव नगला आशा में घर की दीवार गिरने से परिवार घायल हो गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई।
मक्खनपुर प्रतिनिधि के अनुसार किशनपुर अरमरा जट में एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एकजुट गांव वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लाए। घटना की सूचना पर डीएम नेहा शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंच गईं। वहीं मक्खनपुर में एक कांच कारखाने की चिमनी गिरने से मजदूर भोले निवासी फुलरई और रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शहर के झलकारी नगर में कई मकान गिर गए। घर की टिनशेड से गुड्डी देवी घायल हो गईं। वहीं मंगल ¨सह और योगेंद्र ¨सह के घर क्षतिग्रस्त हो गए।
--- जगह-जगह गिरे पेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें
आंधी तूफान में शहर से लेकर गांवों तक दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। हादसों की सूचना पर प्रशासन ने टीमें दौड़ाई, मगर पेड़ों के गिरने से राहत पहुंचने में मुश्किल हो गई। कुर्रीकूपा में मदद पहुंचने में देर लगी। ----
'प्राकृतिक आपदा से हुई घटनाएं दुखद हैं। घायलों के उपचार के इंतजाम कराए जा रहे हैं। प्रशासन को एलर्ट कर दिया गया है। किसानों के फसल के नुकसान का आंकलन कल से ही करवाया जाएगा।'
नेहा शर्मा, डीएम