मकान की शटरिग गिरने से दो मजदूर घायल
संस, फीरोजाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 06:17 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 06:17 AM (IST)
संस, फीरोजाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। यह देखकर मकान स्वामी मौके से भाग गया।
बंबा बाईपास पर मटसेना थाना क्षेत्र के हलपुरा निवासी महताब (35) पुत्र श्रीराम और विकास (18) पुत्र दिनेश एक मकान में शटरिंग लगा रहे थे। आधे से अधिक मकान में शटरिग लगा चुके थे। उसी दौरान अचानक एक बल्ली टूटने से शटरिग गिर पड़ी और कुछ मजदूर दब गए। यह देखकर अन्य मजदूर और मकान स्वामी वहां से भाग गए। आसपास के लोग चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें