कायाकल्प में मंडल में नंबर वन रहा टूंडला सीएचसी
आगरा मंडल में लगातार तीन बार प्रथम स्थान पाने वाला केंद्र बना प्रदेश में मिला 65वां स्थान विभागीय अधिकारियों ने जताई खुशी।
संवाद सहयोगी, टूंडला: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प अवार्ड योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला लगातार तीसरी बार आगरा मंडल में पहले स्थान पर रहा है। वहीं प्रदेश में 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ एका और खैरगढ़ केंद्र भी चयनित हुए हैं।
स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कायाकल्प अवार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों की ग्रेडिग होती है। सीएचसी आगरा मंडल में लगातार पहले स्थान पर रहा। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार कोई स्वास्थ्य केंद्र तीसरी बार पहले स्थान पर रहा हो। वहीं प्रदेश में 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा खैरगढ़ को प्रदेश में 70वां स्थान प्राप्त हुआ है। अस्पताल को प्रथम स्थान मिलने के बाद स्टाफ में खुशी का माहौल है।