विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: नदी में बही उद्यमी की कार, महिला की मौत

Published: Fri, 03 Oct 2025 12:50 PM (IST)

राजस्थान के करौली जिले में महावीरजी से लौट रहे एक उद्यमी परिवार की कार नदी में बह गई जिससे एक ...और पढ़ें

मनोरमा जैन का फाइल फोटो । जागरण
मनोरमा जैन का फाइल फोटो । जागरण

HighLights

  1. उद्यमी परिवार की कार नदी में बही |
  2. वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत |
  3. महावीरजी से लौटते समय हुआ हादसा |

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। राजस्थान के करौली जिले में श्री महावीरजी के दर्शन करके लौट रहे उद्यमी परिवार की कार अनियंत्रित होकर नदी में बह गई। हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे महावीरजी क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों ने लोगों ने नदी में कूदकर कार में फंसे हुए लोगों को रस्से की मदद से बाहर निकाला। घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि बेटे-बहू और उनके दोनों बच्चे घायल हैं।

थाना रसूलपुर क्षेत्र में चौकी गेट निवासी अंकित जैन का अलंकार ग्लास के नाम से कारखाना है। वह कार से पत्नी अंशुल जैन, बेटे कियान, बेटी और मां 60 वर्षीय मनोरमा जैन के साथ महावीरजी जैन तीर्थ दर्शन करने गए थे।

दर्शन करके गुरुवार सुबह 10 बजे शांतिवीर नगर में दर्शन को जा रहे थे। चर्चा है कि पुल के रास्ते से न जाकर नीचे से नदी के रास्ते से होकर जा रहे थे, लेकिन पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा। कार बीच धारा में पहुंच कर बह गई।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बड़ी लूट, सशस्त्र बदमाशों ने गुजरात के कारोबारी से दो करोड़ लूटे

शोर गुल सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल लिया, लेकिन मनोरमा काफी देर तक फंसी रहीं। किसी तरह उन्हें भी बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अन्य स्वजन घटना के स्थल के लिए रवाना हो गए।

आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। देर रात तक शव आने का अनुमान लगाया जा रहा था। मनोरमा के पति उद्यमी अजय कुमार की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।