व्यापारियों ने लगाई झाड़ू, कॉलोनी में दिलाई शपथ
स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत फीरोजाबाद शहर भी निकल पड़ा है। कॉलोनियों में लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। वहीं व्यापारियों ने झाड़ू लगाई।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत फीरोजाबाद शहर भी निकल पड़ा है सफाई का संदेश देने। यहां पर पहले दिन ही शहर के व्यापारियों ने सड़क पर उतर निगम अधिकारियों एवं मेयर के साथ सड़कों पर झाड़ू लगा कर सफाई का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि लोगों को सफाई के लिए प्रेरित भी किया।
शाम को लेबर कॉलोनी में दैनिक जागरण के साथ 'संवाद' के जरिए क्षेत्रीयजनों को सफाई की शपथ दिलाई। सुबह दस बजे मेयर नूतन राठौर के साथ में नगरायुक्त रवींद्र पाल ¨सह एवं व्यापारी बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर निगम अधिकारियों के साथ व्यापारियों ने झाड़ू लगाई। बस स्टैंड की सफाई के बाद में दुकानदारों को भी सफाई का संदेश दिया। सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने की हिदायत देने के साथ में कूड़ेदान रखने की सलाह दी। शाम को दैनिक जागरण एवं निगम के द्वारा लेबर कॉलोनी में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर रामलीला मैदान की सफाई हुई। मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्र की सफाई की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड के लोग जागरूक हैं, लेकिन यह संदेश पूरे शहर में पहुंचना चाहिए। अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मियों के कार्य की भी सराहना की जाए। ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंच पर शीलमणि शर्मा, सलिल भारद्वाज, पार्षद गुड़िया बेगम, एबी चौबे, मधुरिमा वशिष्ठ, स्वीटी शर्मा आदि उपस्थित थे।
---------
आज गणेश नगर में चलेगा अभियान :
रविवार सुबह नौ बजे नगर निगम एवं जागरण द्वारा गणेश नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां पर लोगों को जागरूक करते हुए सफाई से जोड़ा जाएगा।