Move to Jagran APP

दैनिक जागरण के साथ आज मकर संक्रांति पर उड़ाइए पतंग

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। मकर संक्रांति के पर्व पर सोमवार को पूरा शहर एक बार फिर पतंग उत्सव में मश्ती करेगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दैनिक जागरण नगर निगम के संग यह आयोजन कर रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरी जनता मौजूद रहेगी। यहां स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:50 PM (IST)
दैनिक जागरण के साथ आज मकर संक्रांति पर उड़ाइए पतंग
दैनिक जागरण के साथ आज मकर संक्रांति पर उड़ाइए पतंग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मकर संक्रांति के पर्व पर सोमवार को पूरा शहर एक बार फिर एक जगह जुटेगा। नगर निगम और प्रशासन के सहयोग से आयोजित दैनिक जागरण के पतंगोत्सव में परंपरा और संस्कृति के साथ भाईचारे के रंग दिखाई देंगे। यहां आम और खास एक साथ मिलकर पतंग उड़ाएंगे और खिचड़ी भोज का आनंद लेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ भी लेंगे।

loksabha election banner

पतंग उत्सव सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में शुरू होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैदान में बिछी ग्रीन कार्पेट जहां दूर से ही पतंगबाजी के शौकीनों को आकर्षित करेगी। वहीं चारों ओर बनी सीढि़यां दर्शक दीर्घा का काम करेंगीं। लोग इन पर बैठकर उत्सव का आनंद लेंगे। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी स¨चद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन के साथ ही सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी एवं आम शहरवासी परिवार सहित मौजूद रहेंगे।

एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र, छात्रा एवं पार्षद भी आयोजन में शामिल होंगे। लोगों को पतंग उड़ाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पतंगबाजों की व्यवस्था की गई है। डायमंड डांस ग्रुप की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। परिवार के साथ आए लोग खिचड़ी का आनंद भी ले सकेंगे। मैदान में वाहन पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। शहरवासियों में उत्साह का माहौल:

पतंग उत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। सुभाष तिराहा, कंपनी बाग चौराहा एवं अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग्स देख लोग कार्यक्रम में शामिल होने को आतुर हैं। रविवार को नगर निगम ने रामलीला मैदान में सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करा दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.