तिरंगा यात्रा में दिखा युवाओं का उत्साह
संवाद सहयोगी, टूंडला (फीरोजाबाद): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को निकाली गई तिरंगा य
संवाद सहयोगी, टूंडला (फीरोजाबाद): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसमें शामिल युवा अपने चेहरों पर तिरंगा बनाकर हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा मंगलवार सुबह एटा रोड से प्रारंभ हुई। भारत माता के स्वरूप को सवारी में बैठाया गया था। हर ओर सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था। नगर की सामाजिक संस्थाओं ने भी इसमे भाग लिया। युवाओं द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर मैन बाजार, भारत माता चौक पर पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सुभाष चौराहा होते हुए तहसील पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा संयोजक दीपक चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसमें पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, आशुतोष गर्ग, दीपक राजौरिया, जितेन्द्र शर्मा, रूपेश शुक्ला, आजाद जैन, महीपाल नोहवार, अमित ¨सह, प्रशांत, सोम शर्मा, अनमोल कपूर, सुशील पौनियां आदि प्रमुख मौजूद रहे।