विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद पूर्व DM-तहसीलदार विवाद: तीन कलेक्ट्रेट कर्मी जिले से हटाए, मंडलायुक्त की कार्रवाई

Published: Sun, 31 May 2026 09:01 AM (IST)

फिरोजाबाद में पूर्व डीएम और तहसीलदार के बीच विवाद का कारण बने तीन कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को मंडलायुक्त आगरा ने जिले ...और पढ़ें

फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट, सोशल मीडिया।

फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट, सोशल मीडिया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। टूंडला तहसील क्षेत्र स्थित एक जमीन से जुड़े मामले में कलक्ट्रेट के जिन कर्मचारियों के कारण डेढ़ माह पूर्व तत्कालीन डीएम और तहसीलदार के बीच विवाद हुआ। उन्हें मंडलायुक्त आगरा ने जिले से हटा दिया है।

तत्कालीन डीएम से की थी शिकायत

आगरा के एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व तत्कालीन डीएम रमेश रंजन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारी जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इसकी जांच उन्होंने एडीएम नमामि गंगे को सौंपी थी। वहीं एक आनलाइन शिकायती की जांच तत्कालीन तहसीलदार टूंडला राखी शर्मा ने की थी, जिसमें उन्होंने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट भेजी थी।

डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

चर्चा थी कि इसी रिपोर्ट के कारण डीएम और तहसीलदार के बीच विवाद बढ़ा। 16-17 अप्रैल को मीडिया के सामने आकर तहसीलदार ने डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद शासन ने पहले तहसीलदार को लखनऊ मुख्यालय संबद्ध किया। इसके कुछ दिन बाद डीएम को भी हटा दिया।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस

शासनस्तर से मामले की जांच चल रही

शासनस्तर से मामले की जांच चल रही है। शुक्रवार को मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप ने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खन्ना को इसी पद पर आगरा कलेक्ट्रेट, प्रधान सहायक दौजीराम को मैनपुरी और प्रधान सहायक अजीत उपाध्याय को मथुरा भेजा है। इनके स्थान पर आगरा के प्रशासनिक अधिकारी आरिफ हुसैन, मैनपुरी के वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार और मथुरा के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह को यहां भेजा है।

यह भी पढ़ें- फोटोकॉपी शॉप बंद, मैनपुरी में B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू; 1900 अभ्यर्थी शामिल