साढे़ तीन का दूल्हा और चार फुट की दुल्हन देखने उमड़े बड़े
टूंडला संस। दूल्हा तीन फीट का और दुल्हन चार की। खबर गांव पहुंची तो बिन बुलाए मेहमान भी पहुंच गए और पूरे गांव में चर्चा होती रही।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टूंडला: दूल्हा तीन फीट का और दुल्हन चार की। खबर गांव पहुंची तो बिन बुलाए मेहमान भी पहुंच गए और पूरे गांव में चर्चा होती रही।
थाना क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी 26 वर्षीय सुबोध यादव उर्फ भोले की लंबाई करीब साढ़े तीन फीट है। वह राजा का ताल में मोबाइल की दुकान करता है। बुधवार रात्रि उसकी शादी छोटे कद की ही राजा का ताल निवासी रेनू के साथ हुई। छोटे कद के दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देख दूल्हा-दुल्हन भी फूले नहीं समा रहे थे। सुबह धूमधाम से विदाई हुई। बताया गया है कि दुल्हन की छोटी बहन की शादी पहले हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें