जसराना अस्पताल के समीप कूड़े में जली हालत में मिला मुंशी
जसराना, संवाद सहयोगी। संयुक्त चिकित्सालय के पास बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में जली अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान होने पर परिजन आए और हत्या की आशंका जताई है। मृतक तहसील में मुंशी का काम करता था। पुलिस घटना को इत्तफाकिया बता रही है।
संवाद सहयोगी, जसराना (फीरोजाबाद): संयुक्त चिकित्सालय के पास बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में एक प्रौढ़ जली अवस्था में मिला। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक तहसील में निजी तौर पर मुंशीगीरी का काम करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
तहसील के झपारा निवासी 55 वर्षीय सुभाष चंद्र उर्फ बोस पुत्र नारायन ¨सह तहसील में जरूरतमंदों का काम करवाते थे। कोई दस्तावेज निकलवाना, तैयार कराना आदि उनका पेशा था। बुधवार सुबह संयुक्त चिकित्सालय के पास जली अवस्था में एक व्यक्ति देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना पर पत्नी ओमवती, पुत्र विक्रम व भतीजा बिपिन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुभाष को अस्पताल लाया गया, जहां मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह रोज की तरह वे घर से निकले थे। मगर, रात तक नहीं लौटे। उनकी काफी तलाश भी की। बुधवार सुबह सात बजे राहगीरों ने कूड़े के ढेर पर जली हालत में पड़े देखा। विक्रम ने आरोप लगाया कि गांव में चल रही रंजिश में उनके पिता की हत्या की गई। इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।