पिपरौली में पशुचोरों का धावा, ग्रामीण पर चढ़ाई मैक्स
संवाद सूत्र, नारखी : नारखी में पशु चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र में भैंस चुरा भाग रहे
संवाद सूत्र, नारखी : नारखी में पशु चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र में भैंस चुरा भाग रहे बेखौफ मैक्स सवार चोरों ने ग्रामीण के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पैर पर पहिया निकलने के कारण ग्रामीण घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तथा चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर भाग गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
घटना गांव पिपरौली की है। शनिवार रात जुगेंद्र पाल गांव के बाहर पशुओं के समीप सो रहे थे। रात करीब एक बजे पशु चोरों ने एक भैंस की रस्सी खोल मैक्स में चढ़ा लिया। आहट होने पर जुगेंद्र की नींद खुल गई। मैक्स में भैंस को देख वह दौड़ा तथा मैक्स के आगे खड़ा हो गया। इधर चोरों ने मैक्स को स्टार्ट कर उस पर दौड़ा दिया। जुगेंद्र ने हटने का प्रयास किया, लेकिन जमीन पर गिरने के कारण उनकी टांग मैक्स के नीचे आ गई। घायल जोगेंद्र ने परिजनों को आवाज लगाते हुए शोर मचाना शुरु कर दिया तो गांव में जगार हो गई। ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़ पड़े। पशु चोरों की जानकारी पर ग्रामीणों ने मैक्स का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, क्षेत्र में सघन चे¨कग कराई, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चोर एक भैंस चुरा ले गए हैं। ग्रामीण की टांग में चोट आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं :
नारखी थाना क्षेत्र में भैंस चोरों का भय है। पिछले दो माह में भैंस चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। कई बार पशुपालकों के जाग जाने पर पशु चोर फाय¨रग भी कर चुके हैं। ज्यादातर किसान बाड़े के अंदर अपने पशु बांधते हैं।