Swachh Survekshan 2022: करोड़ों के बजट से खरीदे नए वाहन फिर भी पिछड़ी सुहागनगरी
Swachh Survekshan 2022 फिरोजाबाद नगर निगम देश में 103 व प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंचा। वर्ष 2020 में स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर की रैंकिंग में सुहागनगरी ने लंबी छलांग लगाई थी। फास्टेस्ट मूवर्स सिटी का जीता था खिताब।
फिरोजाबाद, जागरण टीम। केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का परिणाम जारी किया गया, जिसमें सुहागनगरी स्वच्छता के मामले में काफी पिछड़ गई। नगर निगम नेशनल रैंकिंग में 43 अंक से पिछड़ा। वहीं स्टेट में छठवें स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गया। नए वाहनों की खरीद और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के बाद भी नगर निगम पिछड़ गया है।
नगर निगम ने किए थे सुधार के प्रयास
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 से लगातार पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसमें नगर निकाय क्षेत्रों में अलग-अलग बिंदुओं पर टीम भेजकर स्वच्छता की जांच कराई जाती है। वर्ष 2020 में स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर की रैंकिंग में सुहागनगरी ने लंबी छलांग लगाई। पिछले सर्वेक्षण की तुलना में रैंकिंग में 239 अंक की उछाल भरी और फास्टेस्ट मूवर्स का खिताब हासिल किया था।
ये भी पढ़ें... Kasganj News: स्मगलिंग से पहले ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी, आठ जिलों में फैला तस्करों का नेटवर्क
वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक पाने को नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार को काफी प्रयास किए। करोड़ों के बजट से नए वाहन खरीदे गए। नई दिल्ली की लायन कंपनी के माध्यम से वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू कराई। जनजागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स के साथ रैलियां निकाली गईं। इसके बाद भी सुहागनगरी के स्वच्छता रैंकिंग में काफी पिछड़ गई।
ये भी पढ़ें... Ration वितरण प्रणाली में बदलाव, आगरा के साढ़े सात लाख कार्ड धारकों को मिलेंगी खाने की ये दो चीजें
यह है अब तक स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
- वर्ष---------नेशनल रैंकिंग
- 2017 --------- 375
- 2018 --------- 398
- 2019 --------- 292
- 2020 --------- 53
- 2021 --------- 60
- 2022 --------- 103
स्वच्छ सर्वेक्षण जिले में परिणाम पर एक नजर
- निकाय - नेशनल रैकिंग -- स्टेट रैकिंग
- शिकोहाबाद नगर पालिका - 244 - 47
- सिरसागंज नगर पालिका - 76 - 39
- टूंडला नगर पालिका - 39 - 17 -
- जसराना नगर पंचायत - 174 - 100
- फरिहा नगर पंचायत - 356 - 208
- एका नगर पंचायत - 162 - 94
जिले में स्वच्छता की स्थिति
- नगर निगम- एक
- टूंडला नगर पालिका दो
- शिकोहाबाद नगर पालिका तीन
- सिरसागंज नगर पालिका चार
- जसराना नगर पंचायत पांच
- एका नगर पंचायत छह
- फरिहा नगर पंचायत सात
वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में नगर निगम को नेशनल स्तर पर 103 अंक मिले, वहीं प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान रहा। जबकि वर्ष 2021 में नगर निगम नेशलन स्तर पर 60 व प्रदेश में छठवें स्थान पर रहा था। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2022 में नगर निगम नेशनल रैंकिंग में 43 अंक व प्रदेश स्तर पर तीन अंक से पिछड़ा है।