Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया.. से गूंजती रहीं राहें

गुरुवार को शहर की राहों पर सुबह से गणपति बप्पा मोरया की गूंज गूंजती रही। अनेक लोग गणेश जी की प्रतिमाओं को ेकर घर पहुंचे और उनकी स्थापना कराई। वहीं शहर में जगह-जगह भी गणपति की प्रतिमाएं स्थापित हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया.. से गूंजती रहीं राहें
गणपति बप्पा मोरया.. से गूंजती रहीं राहें

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : गुरुवार को शहर की राहों पर सुबह से गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। गणपति की घर-घर में स्थापना हुई। गलियों में भी पांडाल सजाए गए। गणपति के आह्वान से पूर्व भक्त प्रतिमाओं को लेकर मंदिरों में पहुंचे। वहां से शोभायात्रा के रूप में गाजे-बाजे के साथ घरों पर लाए।

loksabha election banner

गणपति महोत्सव को लेकर भक्तजनों में सुबह से ही उत्साह रहा। शहर की गलियों में 400 से ज्यादा स्थानों पर गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना हुई है। सोहन मार्केट मित्र मंडल में स्थापना से पूर्व शोभायात्रा सुबह 11 बजे गणेश ¨प्रटर्स से प्रारंभ होकर बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। यहां से हनुमान रोड, डाकखाना चौराहा होते हुए सोहन मार्केट पहुंची। शुभारंभ जीके शर्मा ने किया। शाम सात बजे डफली वादक हरिप्रसाद का कार्यक्रम हुआ। यहां पर अश्वनी चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, प्रकाश निधि गर्ग, विपिन अग्रवाल, धर्मेंद्र गौतम, योगेश पांडे उपस्थित थे।

रामा कृष्णा पैराडाइज में गणेश स्थापना के बाद हवन एवं आरती की गई। नीरज, राममुरारी गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, सोनू, डॉ.दीपक, मनीष अलंकार उपस्थित थे। गणेश नगर में डॉ.बीसी तिवारी के निवास से गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मार्ग में जगह-जगह पर आरती की गई। शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। अशोक मित्तल, आदीप तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, महेश गर्ग, संदीप तिवारी उपस्थित थे। आर्चिड ग्रीन में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभव नगर सहित अन्य मुहल्लों में भी गणेश शोभायात्रा निकलीं।

गणपति के वेश में सजे नन्हें-मुन्हें:

माई प्ले वे प्रेप स्कूल में भी भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चे भी भक्ति में डूबे नजर आए। बच्चों को गणपति का महत्व बताया गया। बच्चों ने गणपति का वेश धारण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.