दुल्हन प्रकरण में एसएसआइ पर गिरी गाज
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: अनुसूचित जाति के परिवार में आई बरात में हुए उत्पात और पुलि
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: अनुसूचित जाति के परिवार में आई बरात में हुए उत्पात और पुलिस द्वारा दुल्हन के भाई को हिरासत में लिया था। इस पर दुल्हन ने महिलाओं के साथ हाईवे पर जाम लगाया था। इस मामले की जांच में एसएसआइ को निलंबित कर दिया गया है।
गुरुवार रात सम्राट नगर निवासी कल्पना की बरात सादाबाद के कूपा गांव से आई थी। बरात चढ़त के दौरान पड़ोसी चंद्रशेखर और उसके भाई पप्पू ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। दुल्हन के भाई विजय कुमार ने विरोध किया उसके अलावा आधा दर्जन लोगों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। इसकी सूचना विजय कुमार ने फोनकर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर, पप्पू और विजय कुमार को हिरासत में ले लिया। परिवार वाले निर्दोष विजय को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, मगर एसएसआइ ने एक न सुनीं। भाई के हिरासत में लिए जाने पर दुल्हन ने फेरे नहीं लिए और शुक्रवार को महिलाओं के साथ नगला बरी चौराहा स्थित हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। मजिस्ट्रेट के यहां से जमानत पर छूटकर विजय घर पहुंचा, तब फेरे हुए।
इस मामले की जांच एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह ने की। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के लिए एसएसआइ राजीव कुमार को निलंबित किया गया है। दुल्हन का भाई निर्दोष था, इसके बाद भी उस पर कार्रवाई की गई। उत्पात मचाने वाले दोनों भाइयों पप्पू और चंद्रशेखर शातिर हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।