Move to Jagran APP

पूरे प्रदेश में फुकेंगे सपा नेता रामगोपाल के पुतले: शिवपाल

जेएनएन फीरोजाबाद लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को फीरोजाबाद और शिकोहाबाद में रोड शो किया। इसके जरिए उन्होंने ताकत दिखाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर हमला बोला कि उनके कारण ही सपा कमजोर हुई है। मैनपुरी में ही नहीं उनके पुतले पूरे प्रदेश में फुकेंगे। नेताजी को हम मैनपुरी से जिताएंगे। इस दौरान उन्होंने शिकोहाबाद और फीरोजाबाद में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM (IST)
पूरे प्रदेश में फुकेंगे सपा नेता रामगोपाल के पुतले: शिवपाल
पूरे प्रदेश में फुकेंगे सपा नेता रामगोपाल के पुतले: शिवपाल

कहा, प्रोफेसर के कारण परिवार में आई दरार, कमजोर हुई सपा

prime article banner

प्रसपा अध्यक्ष ने फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में किया रोड शो

जेएनएन, फीरोजाबाद: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को फीरोजाबाद और शिकोहाबाद में रोड शो किया। इसके जरिए उन्होंने ताकत दिखाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर हमला बोला कि उनके कारण ही सपा कमजोर हुई है। मैनपुरी में ही नहीं उनके पुतले पूरे प्रदेश में फुकेंगे। नेताजी को हम मैनपुरी से जिताएंगे। इस दौरान उन्होंने शिकोहाबाद और फीरोजाबाद में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सुबह दस बजे शिकोहाबाद में सिरसागंज विधायक हरीओम यादव के आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार और बाइकों के साथ रोड शो शुरू किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मैनपुरी रोड स्थित आजाद तलत पैलेस पहुंचे। यहां चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल ने पुत्र मोह में सपा को कमजोर किया है। उनके कारण ही परिवार में वैचारिक मतभेद हो गए। प्रोफेसर ने ही नेताजी को जबरन मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया है।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, आजाद मुहम्मद खान, नगर अध्यक्ष साजेब खान, शहर इमाम बलीउद्दीन, कारी मुहम्मद सिराजुद्दीन, हाफिज जैनुल आबदीन, हाफिज गुलाम रसूल साहब, शौर्यदेवमणि, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

शिवपाल दोपहर एक बजे अपने काफिले के साथ रसूलपुर थाने के समीप पहुंचे। यहां से रोड शो शुरू करते हुए रसूलपुर, नालबंदान, इमामबाड़ा, घंटाघर, जलेसर रोड, डाकखाना चौराहा, शीतल खां रोड होते हुए नगला बरी चौराहे स्थित रॉयल पैलेस के समीप स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनका कई जगह स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष अजीम भाई, महानगर अध्यक्ष छुट्टन भाई, पप्पू यादव, अमर प्रताप सिंह गुर्जर, अर्जुन चौधरी, अनुज यादव, पूरन सिंह झा, इस्लाम सिद्दकी, अकील उस्मानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.