Move to Jagran APP

गंदगी और बदबू से होकर गुजरेंगे शिव भक्त

शिव मंदिर प्रमुख मंदिरों के आसपास लगे गंदगी के ढेर उखड़ी पड़ी सड़कें पंचमुखी महादेव मंदिर के निकट अवैध पार्किंग से बढ़ेगी मुश्किल

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:18 AM (IST)
गंदगी और बदबू से होकर गुजरेंगे शिव भक्त
गंदगी और बदबू से होकर गुजरेंगे शिव भक्त

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। श्रावण मास के लिए शिवालय सज गए हैं, लेकिन शहर के प्रमुख मंदिरों की राह में जगह-जगह गंदगी का बसेरा है। कई सड़कें भी उखड़ी पड़ी हैं। इससे भोले के भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

बजरिया में प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर व प्राचीन रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर हैं। यह दोनों शहर के प्रमुख शिवालय हैं। पंचमुखी महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से शाम तक गंदगी का ढेर लगा रहता है। उस पर दिनभर आवारा जानवर विचरण करते हैं। रविवार को भी दोपहर एक बजे तक मंदिर जाने वाले मार्ग पर गंदगी का ढेर लगा हुआ था। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां सालों से गंदगी की समस्या है। मेयर व नगर निगम अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थाई निदान नहीं हो सका। मंदिर के आसपास अवैध पार्किंग बना दी गई। मंदिर के ठीक सामने दक्षिण थाना भी है। इसके बाद भी अवैध पार्किंग कराने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, इससे भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

इधर बाइपास रोड स्थित गोपाल आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार को जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। नगर निगम कर्मचारी गली-मुहल्लों में निकले कूड़े को ओवरब्रिज तथा निकट में खाली पड़ी बाउंड्री में डालकर गायब हो जाते हैं। गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध से राह चलना मुश्किल होता है। नगर निगम प्रशासन ने अब तक शिवालयों के आसपास सफाई व महीनों से उखड़ी पड़ी सड़कों को ठीक कराने की सुध नहीं ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.