Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई शनि अमावस्या, मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। जनपद में शनिवार को धूमधाम से शनि अमावस्या मनाई गई। सुबह से ही शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम को भजन संध्या हुई, जिसमें भक्तजन झूमते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:51 PM (IST)
धूमधाम से मनाई शनि अमावस्या, मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
धूमधाम से मनाई शनि अमावस्या, मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जेएनएन, फीरोजाबाद: जनपद में शनिवार को धूमधाम से शनि अमावस्या मनाई गई। सुबह से ही शनि मंदिरों पर भक्तजनों की भीड़ जुटना शुरु हो गई। शनि पालकी निकालने के बाद भव्य फूल बंगला सजाए गए। शाम को विभिन्न स्थानों पर हुई भजन संध्या में भक्तजन शनि भगवान के गीतों पर झूमते रहे।

prime article banner

शनिधाम देवस्थान विकास ट्रस्ट के नेतृत्व में गांव दौलतपुर में शनि पालकी निकाली गई। उसके बाद दोपहर दो बजे भव्य फूल बंगला सजाया गया। शाम को भजन संध्या हुई। शाम को हुई भजन संध्या में दिल्ली, हाथरस और मथुरा से आए कलाकारों ने समां बांध दिया। शनि भगवान के गीतों पर भक्तजन झूमने को विवश हो गए। इस दौरान ट्रस्ट के मोहित दत्त बंसल, ईशान दत्त, कौशल मित्तल, पुलकित जैन, विशाल गुप्ता, नाथूराम बघेल, सियाराम, मुलायक ¨सह आदि लोग मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय स्थित शनिधाम मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। जहां सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने भगवान शनि के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शिकोहाबाद के लखनपुर आश्रम स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटरी शुरु हो गई। हर कोई भक्त शनि भगवान को खुश करने के लिए तेल चढ़ाकर पूजा करने में लगा रहा। भक्तों ने भगवान शनि के दर्शन करने के बाद कल्प वृक्ष की पूजा-अर्चना की। आश्रम के महाराज महारामदास ने बताया कि इस शनि मंदिर पर ईश्वरीय कृपा है। शनि महाराज न्याय के देवता हैं। जो नीति से नहीं मानता उसे शनि महाराज डंडे से मना देते हैं। शनि अमावस्या के इस महायोग में दर्शन करना शुभ होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.