Move to Jagran APP

शिवपाल सिंह यादव का फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन, साथ में सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक तथा समाजवादी पार्टी से इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा से फिरोजाबाद तक रोड शो किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 03:43 PM (IST)
शिवपाल सिंह यादव का फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन, साथ में सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला
शिवपाल सिंह यादव का फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन, साथ में सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला

फिरोजाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद में आज समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रोड शो किया। उनका यह रोड शो फिरोजाबाद में उनका शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

loksabha election banner

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक तथा समाजवादी पार्टी से इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा से फिरोजाबाद तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र तथा पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव 'अंकुर' भी थे। इटावा से फिरोजाबाद के टूंडला तक सड़क के दोनों ओर लोगों ने शिवपाल सिंह का स्वागत किया। उनके करीब सौ वाहनों के काफिला पर काफी जगह पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान शिकोहाबाद में जगह-जगह बने मंच पर उनका काफी जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर मैनपुरी चौराहा, सुभाष चौराहा तथा एटा चौराहा पर जगह-जगह मंच बनाकर शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में अपना दम दिखा रहे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव का मेगा रोड शो काफी अहम माना जा रहा है। फिरोजाबाद सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का संसदीय क्षेत्र है। इस इलाके से अपनी पहली राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

शिवपाल यादव इटावा से टूंडला तक 60 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान अपने समर्थकों से मिले और लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोली। माना जा रहा है कि उनकी निगाह इस संसदीय क्षेत्र में पर है। शिवपाल इस इलाके में अपनी पार्टी के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। उनका रोड शो इटावा से लेकर टूंडला (फिरोजाबाद) तक चला। रोड शो में शिवपाल यादव का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. शिवपाल जगह-जगह अपने समर्थकों से मिले। इस दौरान सड़कों पर कारों का लंबा काफिला देखने को मिला।

समाजवादी पार्टी के गढ़ में शिवपाल सिंह यादव के पहले रोड शो को लेकर सियासी खलबली मच गई है। आज शिवपाल सिंह यादव इटावा से लेकर टूंडला तक चार पहिया वाहनों पर रोड़ शो कर रहे थे। उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव भी उनके पीछे के वाहन पर मौजूद थे। फीरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इससे पहले विधानसभा चुनाव से पहले और उसके बाद समाजवादी पार्टी से किनारे किए गए कई पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव के खेमे में पहुंच गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी में तोडफ़ोड़ की तो सबसे अधिक खलबली फिरोजाबाद में मची है। फीरोजाबाद में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें से जसराना, शिकोहाबाद और सिरसागंज पर कई वर्षो तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था।

इससे पहले शिवपाल यादव ने कल जसवंतनगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह धर्मयुद्ध की लड़ाई है और धर्मयुद्ध में हमेशा जीत सत्य की हुई है। शिवपाल ने कहा कि हमारे धर्मयुद्ध में भी जीत सत्य की होगी। इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अब हमें 2022 का इंतजार नहीं करना चाहिए। परिवर्तन लाना है और सरकार बदलनी है। योगी सरकार को उन्होंने बेईमान और भ्रष्ट करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जनता को केवल ठगने का काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.