शहादत के बाद वीर नारियों की शौर्य गाथा को सलाम
फीरोजाबाद जासं। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का और सामने थीं शौर्य गाथाएं। ये शौर्य उन वीर नारियां का जिनका सिदूर सरहद पर न्योछावर हुआ और फिर उनके साहस का सफर शुरू हुआ। जीवन के हर कदम पर मुश्किलें आड़े आतीं रहीं मगर वे न तो लक्ष्य से डिगीं और न ही कदम लड़खाने दिए। सरहद की सुरक्षा के लिए शौहर की जगह सपूत खड़ा कर दिया। विशेष दिवस पर दैनिक जागरण ने अमरदीप स्कूल परिवार और महिला शक्ति के साथ वीर नारियों का सम्मान किया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का और सामने थीं शौर्य गाथाएं। ये शौर्य उन वीर नारियां का जिनका सिदूर सरहद पर न्योछावर हुआ और फिर उनके साहस का सफर शुरू हुआ। जीवन के हर कदम पर मुश्किलें आड़े आतीं रहीं मगर वे न तो लक्ष्य से डिगीं और न ही कदम लड़खाने दिए। सरहद की सुरक्षा के लिए शौहर की जगह सपूत खड़ा कर दिया। विशेष दिवस पर दैनिक जागरण ने अमरदीप स्कूल परिवार और महिला शक्ति के साथ वीर नारियों का सम्मान किया।
शुक्रवार को मथुरा नगर स्थित अमरदीप स्कूल में शुक्रवार की दोपहर वीर नारी सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। जिनकी कुर्बानी वतन की आरती से कम नहीं, अपने लालों को जो हंस कर भेज देती जंग में. ऐसी माएं पन्ना जैसी त्यागनी से कम नहीं.. गाकर शिक्षिका शिक्षा जैन ने माहौल को भावुक कर दिया। कवि यशपाल यश ने अपनी कविता मैं कहां अकेला सरहद पर था, मेरे संग हिदुस्तान खड़ा था, के जरिए माहौल को शौर्यमय कर दिया। प्रो. एबी चौबे ने भी काव्य पाठ किया।
मेयर नूतन राठौर ने कहा कि वह शहीदों की मां, पत्नी और बच्चों को दिल से सेल्यूट करती हैं। सैनिकों के कारण ही हम चैन से सोते हैं। उन्होंने अपनी तरफ से महिला दिवस का दिन देश की खातिर प्राणों की कुर्बानी देने वालों के लिए समर्पित किया। मेयर ने इस तरह के आयोजन को प्रेरक बताते हुए दैनिक जागरण को धन्यवाद किया। कहा, जागरण जिले में अपने सामाजिक सरोकारों को बखूबी निभा रहा है। स्कूल की निर्देशिका अनुपम शर्मा ने भी जागरण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ये वीर नारियां ही रीयल हीरो हैं। सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। मेयर के साथ महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन, मंजू सिंह, रेनू अरोरा, प्रधानाचार्या साधना सिंह प्राची अग्रवाल, सौम्या चौहान, रेखा यादव, ऊषा और पूनम गुप्ता ने वीर नारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ पीयूष शर्मा, लोकनागरिक कल्याण समिति सचिव सत्येंद्र सौली आदि मौजूद रहे। संचालन दीपिका गुप्ता ने किया।