साई के जयकारों से गूंजी राहें, निकाली पालकी, जगह-जगह स्वागत
फीरोजाबाद जासं। साई बाबा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को सांई पालकी धूमधाम से निकाली। महिलाएं पुरुष और बच्चे सांई के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों ने कई स्थानों पर आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। पालकी विभिन्न मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित जीआरपी प्लाजा में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: सांई बाबा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को सांई पालकी धूमधाम से निकाली। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सांई के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों ने कई स्थानों पर आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। पालकी विभिन्न मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित जीआरपी प्लाजा में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
सुबह 11 बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से मयंक भटनागर ने आरती उतार और नारियल फोड़कर सांई पालकी को रवाना किया। गाजे-बाजे के साथ घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, छिगामल बाग होती हुई स्टेशन रोड पर जीआर प्लाजा पहुंची। इस बीच जो सिरडी में आएगा, आपद दूर भगाएगा., सांई राम सांई भगवान, सिरडी के दाता सबसे महान, मेरे घर के आगे सांई नाथ तेरा मंदिर बन जाए जैसे भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।
दोपहर दो बजे हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसमें भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद का आनंद लिया। इस दौरान अभिषेक मित्तल, राजकुमार कुशवाह, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शैलेंद्र मोहन, विनोद सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, ओमवीर, सुमित गुप्ता, सोनू जैन, प्रियंका राजौरिया, बच्चू सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुट रहे।