एसएसपी ने देखा घटनास्थल, पड़ोसियों से भी पूछताछ
बुधवार रात घर की तीसरी मंजिल पर एसिड अटैक का शिकार हुई किशोरी के घर एसएसपी पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: बुधवार रात घर की तीसरी मंजिल पर एसिड अटैक का शिकार हुई छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को एसएसपी घर पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के पिता से पूरे मामले की जानकारी ली तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की। इधर घटना के बाद पकड़े गए आरोपित से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। पीड़िता का उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
नगला भाऊ स्थित जगदंबा ग्लास फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ निवासी राजपाल 13 वर्ष से करबला में सियाराम के मकान में किराए पर पत्नी लक्ष्मी और 17 वर्षीय पुत्री दीक्षा के साथ रहते हैं। दीक्षा 11 वीं की छात्रा है। बुधवार रात में राजपाल काम पर गया था। छत पर मां के साथ सो रही दीक्षा पर देर रात एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया। दीक्षा की गर्दन से नीचे का हिस्सा झुलस गया। घटना के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर भीम नगर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे एसएसपी स¨चद्र पटेल करबला पहुंचे। उन्होंने छात्रा के घर पर पहुंच छत का निरीक्षण किया। यहां पर किशोर के पहुंचने के रास्ते की जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोर के पड़ोसी की छत से आने की संभावना है। पिता और अन्य लोगों ने एसएसपी को बताया कि छात्रा ने आरोपित को भागते हुए देखा था। पड़ोसी दशरथ ¨सह राठौर, श्यामपाल, मुन्नीदेवी और सुभाषचंद से पूछताछ की। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह, इंस्पेक्टर लोकेंद्र ¨सह भी मौजूद रहे।
चार दिन पूर्व किशोर ने दी थी धमकी :अगर पिता राजपाल की मानें तो किशोर आए दिन छात्रा को धमकी देता था। जिसके चलते उसका स्कूल जाना बंद कर दिया। इस वर्ष उसका प्राइवेट फॉर्म भरवा दिया। फिर भी किशोर उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। चार दिन पूर्व किशोर ने चार दिन पूर्व छात्रा को धमकी दी थी।
पिता एवं दूसरी किशोरी से अकेले में पूछताछ : एसएसपी ने वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद पीड़िता के पिता को छत पर एक तरफ ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद दीक्षा के साथ सो रही मकान मालकिन की बेटी को भी बुलाया। एसिड अटैक में पूनम के हाथ भी झुलसे हैं। पूनम से भी उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस इस मामले में हर ¨बदु पर तहकीकात कर रही है।