Move to Jagran APP

सांसद की अगुवाई में दौड़ी सपा की साइकिल

गाजीपुर से दिल्ली जा रही सपा की साइकिल यात्रा शुक्रवार दोपहर सिरसागंज पहुंची तो जोशीला इस्तकबाल हुआ। खुद सांसद ने यहां से साइकिल यात्रा की अगुवाई की तो इस लंबे सफर पर निकले सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी कई गुना बढ़ गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST)
सांसद की अगुवाई में  दौड़ी सपा की साइकिल
सांसद की अगुवाई में दौड़ी सपा की साइकिल

जेएनएन, फीरोजाबाद : गाजीपुर से दिल्ली जा रही सपा की साइकिल यात्रा शुक्रवार दोपहर सिरसागंज पहुंची तो जोशीला इस्तकबाल हुआ। खुद सांसद ने यहां से साइकिल यात्रा की अगुवाई की तो इस लंबे सफर पर निकले सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी कई गुना बढ़ गया। नारों की गूंज सिरसागंज से लेकर शिकोहाबाद तक सुनाई दी।

loksabha election banner

दोपहर 12 बजे यात्रा कठफोरी पहुंची। जहां पर सुबह से ही सांसद डॉ. अक्षय यादव के नेतृत्व में सपा एमएलसी डॉ.दिलीप यादव, असीम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के साथ अन्य सपा नेता एकत्र थे। सांसद के साथ में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी साइकिल चलाई तो नारे गूंज उठे। सिरसागंज में हर चौराहा पर स्वागत से साइकिल यात्री भी उत्साह से भर उठे। जिलाध्यक्ष सुमन सविता, अनुजेश प्रताप ¨सह, राधाकृष्ण राजपूत, विजेंद्र ठेकेदार, के पी यादव, रघुवीर ¨सह सविता, डॉ पीएस यादव दुर्गपाल ¨सह यादव, निम्मी गुप्ता साथ थे।

सिरसागंज से होते हुए साइकिल यात्रा शिकोहाबाद में पहुंची, यहां भी हर चौराहा पर स्वागत के लिए सपाई खड़े थे। कटरा बाजार से तहसील तिराहा पहुंची, जहां सांसद ने सभा को संबोधित किया। नगर में भ्रमण के बाद में यात्रा एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज पहुंची। मार्ग में व्यापारियों ने भी स्वागत कर यात्रा को समर्थन दिया।। कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की। साइकिल यात्रा का स्वागत करने वालों में परिवार शक्ति संघ के संयोजक विवेक यादव, पंकज यादव प्रमुख रहे।

----

आज टूंडला में होगा रात्रि विश्राम :परिवार शक्ति संघ संयोजक विवेक यादव ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे यात्रा मक्खनपुर से होते हुए फीरोजाबाद पहुंचेगी, जहां से टूंडला के लिए रवाना होगी। यात्रा का रात्रि प्रवास टूंडला में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.