विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 20 Aug 2026 06:53 PM (IST)

फिरोजाबाद के टूंडला में खेत पर जा रहे सेवानिवृत्त लोको पायलट रामसनेही को हाइड्रा ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जुटे आक्रोशित ग्रामीण।

घटनास्थल पर जुटे आक्रोशित ग्रामीण।

संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। साइकिल से खेत पर जा रहे सेवानिवृत्त लोको पायलट को हाइड्रा ने गुरुवार सुबह रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। गुस्साए स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे मांगते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके से आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। स्वजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वजन ने चार घंटे बाद शव को उठने दिया।

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 68 वर्षीय रामसनेही गुरुवार सुबह 9:30 बजे साइकिल से नगला महादेव स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। खेत के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखकर वे आक्रोशित हो गए

मुआवजे की मांग करते हुए स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व स्वजन ने मुआवजा, चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को नहीं उठने दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही हाइड्रा को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद स्वजन का आक्रोश शांत हुआ।

दोपहर डेढ़ बजे स्वजन ने शव को उठने दिया। रामसनेही तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक भाई नेमीचंद सेना से सेवानिवृत्त हैं, छोटे भाई बृजमोहन आगरा में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने पीछे दो बेटों, रामनरेश और संजीव को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।