ऐतिहासिक होगी आगरा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली: बघेल
टूंडला, संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा में नौ जनवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। टूंडला में आयोजित बैठक में पशु धन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे।
टूंडला, संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा में नौ जनवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर नगर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी की जिम्मेदारी तय की गईं। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी ¨सह नहीं आ सके।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी ¨सह बघेल ने कहा कि नौ जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सभी जिला, सेक्टर और बूथ अध्यक्ष अपने स्तर से बस या अन्य किसी वाहनों द्वारा लोगों को रैली में ले जाने का काम करेंगे। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप ¨सह, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप ¨सह और लोकसभा संयोजक डॉ. रामकैलाश यादव ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जिला महामंत्री दीपक चौधरी, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, जिला मंत्री नीलम दिवाकर, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, लाखन ¨सह, दीपक राजौरिया संयोजक, रामबहादुर चक चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख भंवर ¨सह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, उदय ¨सह, शैलेन्द्र ¨सह, महावीर बघेल, बालकिशन गुप्ता, महीपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष से परेशान कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र: टूंडला: नारखी दक्षिण के मंडल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता से नाराज दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इनमें मुनेशपाल ¨सह, मुकेश उपाध्याय, राकेश शर्मा, धर्मेन्द्र ¨सह, गो¨वद, सुखवीर ¨सह, दिनेश, धर्मेन्द्र चौहान, बिट्टू चौहान, भुवनेश कुलश्रेष्ठ, कैलाश ¨सह, मंगल प्रताप ¨सह, पोप ¨सह आदि शामिल हैं।
पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी: शिकोहाबाद: पीएम की रैली शहर से दस हजार कार्यकर्ताओं को आगरा ले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 80 बसें और दो सौ छोटे वाहनों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर भाजपा की बैठक आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा और सिरसागंज विधान सभा प्रभारी टीएन अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से संपर्क करें। नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अवधेश पाठक,शेखर अग्रवाल, राजीव पचौरी, अतुल गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता,सुरेश भदोरिया, सुशील जैन, ज्ञानेंद्र जैन, दीपक चंदेल, अर¨वद पचौरी, गोपाल शर्मा और सुशील यादव आदि मौजूद रहे।