आम रास्ते पर दबंग ने लगाई दीवार
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ममता नगर में दबंगों ने आम रास्ते पर दीवार लगा ली। रास्ता बंद होने के कार
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ममता नगर में दबंगों ने आम रास्ते पर दीवार लगा ली। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने दीवार को हटवा दिया।
उत्तर थाना क्षेत्र के ममता नगर में सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा अपनी निधि से गलियों का निर्माण कराया है। विदेशी यादव ने मंगलवार को गली एक में दीवार लगा दी। आम रास्ता बंद होने से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरु कर दिया। लेकिन विदेशी ने निजी जगह होने की बात कहकर लोगों से चुप रहने की हिदायत दी। सूचना मिलने पर उत्तर थाना एसएसआई अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। आयुष, करु और राजू आदि लोगों का कहना था कि अब यह निजी जगह होने की बात कर रहा है, जबकि प्लाटिंग करते समय गली देने का वादा किया था। अब यह गली विधायक निधि से बन चुकी है। अब रास्ता रोका जा रहा है। वहीं विदेशी यादव का कहना था कि आम रास्ता रोकने की मंशा नहीं थी। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार का कहना है कि आम रास्ते पर दीवार लगाने की सूचना मिली थी। विदेशी यादव से दीवार नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। अगर फिर ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।