Move to Jagran APP

पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का लिया संकल्प

पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन और विकास का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM (IST)
पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का लिया संकल्प
पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: शुक्रवार को उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जगह-जगह आयोजित हुई विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लिया।

loksabha election banner

प्रकृति के जीवन को संजोने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयंसेवकों ने घरों पर हवन यज्ञ करते हुए हरित घर बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान महानगर पर्यावरण प्रमुख प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए धरोहर की भांति हैं। इसलिए हम सभी को प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। जिससे हमारा और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। अंशुमन शुक्ल ने कहा कि प्रकृति की गोद में मानव जन्म लेता है। खेलता कूदता बड़ा होता है। इसलिए प्रकृति को संजोए रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। क्योंकि प्रकृति हमारे बिना नहीं हो सकती और हम प्रकृति के बिना नहीं हो सकते। पवन पांडे, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, सौरभ, अमलेंद्र, बृजेश, गौरव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैला देवी मंदिर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालिका सरिता बहन ने कहा कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है। जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास और आवरण जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक रासायनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है। जो किसी जीवधारी और पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं। उनके रूप जीवन और जीविता को तय करते हैं। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि हम ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पौधे लगाएंगे और पानी बचाएंगे। कार्यक्रम में बीके, खुशी, सपना, निर्मला, वंदना, नूतन आदि मौजूद रहे।

कोमल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ककरऊ नई आबादी स्थित मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। फाउंडेशन अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें जन-जन को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक करना होगा। इस दौरान अंकित कुमार, रितिक कुमार, मोनू, शिवम कुमार आदि लोग मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव सीमा कुमारी, पंकज चतुर्वेदी, लोकेंद्र, रजनीश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, दीपक वर्मा, अमित शर्मा, पूनम सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

-------- ---फोटो

पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय परिसर पौधारोपण फीरोजाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को एसएसपी सचिद्र पटेल और पुलिस कर्मियों ने एसएसपी कार्यालय परिसर और पुलिस लाइन में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान कुल 85 पौधे रोपे गए। एसएसपी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनता को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। प्रकृति बिना मानव जीवन सम्भव नहीं है इसलिए जरूरी है कि हम यह समझें कि हमारे लिये पेड-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ कितने जरूरी हैं। इस साल की थीम 'जैव-विविधता' है। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। --सीएम के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

जसराना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नगर पंचायत परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान शुभम सिंह, सैनी, मयंक दुबे, राजेश सविता, सोनू गुप्ता, अमित मोहन, विजय जैन, नीतू शर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.