पर्यावरण में आयोजित वेबिनार में सहभागिता
पर्यावरण में आयोजित वेबिनार में सहभागिता
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM (IST)
शिकोहाबाद: मुरादाबाद के तीर्थकर आदिनाथ विश्वविद्यालय ऑफ एजुकेशन द्वारा इंपैक्ट ऑफ एनवायरनमेंट अन ह्यूमन लाइफ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पालीवाल महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. एम पी सिंह ने भाग लिया। इस दौरान उन्होनें अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है। क्योंकि पर्यावरण और मनुष्य दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। जहां पर्यावरण दूषित होता है, वहीं मनुष्य पर वह विनाशकारी प्रभाव डालता है। जब पर्यावरण शुद्ध होता है तो वह मानव जाति के प्रति शुद्धता की मिसाल कायम करता है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें