Move to Jagran APP

यमुना की दहशत, रात में जाग रहे ग्रामीण

बारिश के बाद यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। तटवर्ती कुतकपुर गांव के बाहर तक पानी पहुंच गया है। इसको लेकर ग्रामीण दहशत मेंआ गए हैं। रात में जागकर पानी पर नजर बनाए हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 08:34 PM (IST)
यमुना की दहशत, रात में जाग रहे ग्रामीण
यमुना की दहशत, रात में जाग रहे ग्रामीण

संवाद सहयोगी, टूंडला: यमुना का बढ़ता जल स्तर ग्रामीणों की नींद उड़ाने लगा है। कुतुकपुर के वा¨शदे बुधवार रात सो भी न पाए। शाम को गांव के बाहर तक पानी पहुंच गया। डर था कि कहीं गांव में प्रवेश न कर जाए। अगर बरसात हुई तो घर पानी में डूब जाएंगे। ऐसे में ग्रामीणों ने सामान को समेटना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

बीते दिनों से हो रही बारिश के बाद यमुना का जल स्तर अचानक बढ़ गया है। यमुना किनारे बसे गांव कुतुकपुर के बाहर यमुना के पानी ने दस्तक दे दी है। यह देख ग्रामीण टेंशन में आ गए हैं। गांव के रामबाबू खां का कहना है यमुना में जल स्तर और बढ़ा तो गांव डूब जाएगा। इस्लाम खां कहते हैं फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है, अब घर में रहना मुश्किल हो रहा है। जैनम खां ने कहा यमुना का इतना रौद्र रूप पहले कभी नहीं देखा। कोक ¨सह कहते हैं कि ग्रामीण बारी-बारी से यमुना की निगरानी कर रहे हैं। ताले खां कहते हैं कि रात के समय यदि गांव में पानी आया तो जनहानि हो सकती है। इसीलिए हम लोग यमुना पर पहरा दे रहे हैं। ओसाफ खां और वीरपाल ¨सह कहते हैं दूसरे गांव से भोजन की व्यवस्था की है। अब ऐसे में यदि यमुना का जल स्तर बढ़ा तो रहने की भी समस्या खड़ी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.