Move to Jagran APP

दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे स्वामी विवेकानंद

क्रीड़ा भारती ने 51 स्थानों पर आयोजित किया सूर्य नमस्कार महोत्सव एबीवीपी के पदाधिकारियों ने धूमधाम से नगर में निकाली शोभायात्रा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:33 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:33 AM (IST)
दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे स्वामी विवेकानंद
दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे स्वामी विवेकानंद

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद:

loksabha election banner

कामन इंट्रो. महान दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सुबह क्रीड़ा भारती ने 51 स्थानों पर सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन तो एबीवीपी ने रैली का आयोजन किया। राजनैतिक दलों और शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियां आयोजित की गई । वहीं इस बार समाजवादी पार्टी ने स्वामी जी को याद करते हुए कार्यक्रम किए। सुबह से लेकर दोपहर तक जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : सुबह दस बजे क्रीड़ा भारती द्वारा 51 स्थानों पर सूर्य नमस्कार महोत्सव आयोजित किया गया। इनमें मेडिटेशन प्रशिक्षकों के निर्देशन में महिला, पुरुष, छात्र-छात्राओं, युवाओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। विभाग संयोजक अभिषेक मित्तल क्रांति ने कहा कि शरीर का संपूर्ण विकास कराने के लिए हमको नियमित व्यायाम, ध्यान और स्वाध्याय से जुड़ना होगा। सूर्य नमस्कार के माध्यम से हम तीनों चीजों से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम में संयुक्त जिला संयोजिका अनुपम शर्मा, महानगर महामंत्री नानू उपाध्याय, सुनील जैन, मयंक गोयल, शुभम सिघल, मोहिनी अग्रवाल, ऋचा, आकांक्षा मित्तल, विवेक राजपूत आदि उपस्थित थे।

उधर, सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दाऊ दयाल महिला पीजी कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन करने के बाद शोभायात्रा निकाली। पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने शुभारंभ करते हुए एबीवीपी द्वारा किए गए मिशन साहसी, प्रतिभा सम्मान, महिला सशक्तीकरण, के बारे में जानकारी दी। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छा के धनी थे। प्राचार्य डा. विनीता गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा कोटला चुंगी चौराहा, कोटला रोड, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होती हुई गांधी पार्क चौराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां सभी पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सुधाकर शर्मा, रजत जैन, अवनी यादव, मुकेश चौधरी, अतुल राठौर, तेजवंत, अनिल सागर, अमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) ने विवेकानंद चौक स्थित पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन, अमित कुमार, हिमांशु बघेल, सत्यनारायण शर्मा, दीपक कुशवाहा, राहुल दीक्षित, माधव दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

-----

शिक्षण संस्थानों में भी रही धूम

एसआरके कालेज बीएड कैंपस में डा. रामसनेही लाल शर्मा, प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय, निदेशक डा. उमाशंकर गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गोविद मित्तल, डा. निशा रानी, सोनाली शर्मा सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। पं. मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्णिमा गर्ग, उमा भारद्वाज, पूनम माहौर, योगेश अग्रवाल, भोजपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। अन्य शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.