Move to Jagran APP

गंदगी और विकास की अनदेखी पर पार्षदों ने किया हंगामा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। विकास कार्यो और शहर की सफाई न होने पर आक्रोशित पार्षदों ने शनिवार को जलकल परिसर में फूंका मेयर का प्रतीकात्मक पुतला। समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 10:59 PM (IST)
गंदगी और विकास की अनदेखी पर पार्षदों ने किया हंगामा
गंदगी और विकास की अनदेखी पर पार्षदों ने किया हंगामा

जलकल परिसर में फूंका मेयर का प्रतीकात्मक पुतला, समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: वार्डो से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, तो पार्षदों के प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़े हैं। शनिवार को पार्षदों ने जलकल कार्यालय परिसर में मेयर पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया।

पार्षद मुनेंद्र यादव का कहना था कि नगर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की है। लेकिन, डीजल के अभाव में वाहन वर्कशॉप से नहीं निकल पा रहे हैं। शहर के सार्वजनिक स्थल, तिराहे, चौराहे सहित मुहल्लों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। लोग परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी छुट्टी पर हैं। यहां कोई सुनने वाला नहीं है। पार्षद सुभाष यादव का कहना था कि निगम राजनीति का अखाड़ा बन गया है। जनता ने मेयर को नगर के विकास के लिए चुना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पार्षदों से मांगे गए प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं। सभी पार्षदों का कहना था कि अगर व्यवस्था पटरी पर नहीं लाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद हरिओम गुप्ता, सत्यपाल प्रजापति, कासिम सिद्दकी, मुहम्मद रिहान, शाहिद अंसारी, राजेश यादव, सारिक सलीम सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

इधर, निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों का धरना प्रदर्शन अब तक समाप्त नहीं हो सका। चेतावनी दी है अगर मांगें न मानी तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। वहीं स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ ने समर्थन देते हुए सोमवार को तालाबंदी करने का एलान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.