Move to Jagran APP

तिलक नगर में यूजर चार्ज वसूलने का विरोध

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: वार्ड 26 तिलक नगर में सोमवार को लोगों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:33 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:33 AM (IST)
तिलक नगर में यूजर चार्ज वसूलने का विरोध
तिलक नगर में यूजर चार्ज वसूलने का विरोध

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: वार्ड 26 तिलक नगर में सोमवार को लोगों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज वसूलने का विरोध किया। इसको लेकर सेनेटरी इंस्पेक्टर की क्षेत्रीय लोगों से काफी देर तक हाट-टाक होती रही। फिर भी लोग चार्ज जमा करने को तैयार नहीं हुए।

loksabha election banner

सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सुबह 11 बजे तिलक नगर में पहुंचे। उन्होंने लोगों पर 30-30 रुपये यूजर चार्ज वसूलने का दबाव बनाया, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि हम तो वाहन में कूड़ा डालते हैं तो यूजर चार्ज किस बात का दें। लोगों द्वारा विरोध करने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर बोले कि यूजर चार्ज नहीं दोगे तो वार्ड से सभी सफाई कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों की शिकायत पर पार्षद पूनम शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर की मेयर से शिकायत की। उनका कहना था कि नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर के नाम पर मात्र दो-दो कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन घरों से कूड़ा लेने की व्यवस्था नहीं बन पा रही। इसके बावजूद लोगों से यूजर चार्ज वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। अलग से बॉक्स- जलेसर रोड से दिनभर नहीं उठा कूड़ा

त्योहार के सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को जलेसर रोड सहित आसपास के मुहल्लों से दिनभर कूड़ा नहीं उठ सका। शासन द्वारा मनोनीत पार्षद सुरेंद्र राठौर ने क्षेत्र में सफाई न होने जेडएसओ दलवीर सिंह से शिकायत की गई। पार्षद का कहना है कि शिकायत के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.