फॉल्ट से शहर और देहात में छाया अंधेरा
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। 132 केवी उसायनी सबस्टेशन की लाइन में रविवार की रात में फॉल्ट हो गया। इससे शहर के ककरऊ कोठी सबस्टेशन से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुहल्लों के साथ 250 से अधिक गांव रात भर अंधकार में डूबे रहे। बिजली न होने से घरों में लगे इनर्वटर भी जवाब दे गए। इससे आमजन की मुश्किल बढ़ गई।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। 132 केवी उसायनी सबस्टेशन की लाइन में रविवार की रात में फॉल्ट हो गया। इससे शहर के ककरऊ कोठी सबस्टेशन से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुहल्लों के साथ 250 से अधिक गांव रात भर अंधकार में डूबे रहे। बिजली न होने से घरों में लगे इनर्वटर भी जवाब दे गए। इससे आमजन की मुश्किल बढ़ गई।
132 केवी उसायनी सबस्टेशन से शहर व देहात क्षेत्र के कई सबस्टेशनों को आपूर्ति दी जा रही है। रात करीब आठ बजे अचानक फॉल्ट हो गया। इससे शहर के ककरऊ कोठी सबस्टेशन से जुड़े झील की पुलिया, परशुराम कॉलोनी, रहना, देवकी नगर, सविता नगर सहित एक दर्जन मुहल्लों में अंधकार छा गया। ग्रामीण क्षेत्र के नारखी, कोटला, पचोखरा, रिजावली, धीरपुरा, लालऊ सबस्टेशन से जुड़े करीब 250 गांव की बिजली गुल हो गई। फॉल्ट की सूचना पर एसडीओ ट्रांसमिशन रामविलास गौतम द्वारा लाइन की पेट्रोलिग शुरू कराई गई। फॉल्ट खोजने को घंटों टीम दौड़ती रहीं। इधर रातभर बिजली न आने से लोगों की नींद उड़ गई। गर्मी व उमस के कारण लोग रात भर सो नहीं सके। घंटों बिजली न आने पर इनर्वटर भी जवाब दे गए। इससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई। घंटों की भागदौड़ के बाद सुबह पांच बजे सप्लाई सुचारू हो सकी।
इधर यूपीएसआईडीसी सबस्टेशन पर रात में एक बजे ब्लास्ट हो गया। इससे औद्योगिक आस्थान सहित डेढ़ दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। कर्मचारी रात में मशीन की मेंटीनेंस में जुटे रहे, तब सुबह छह बजे सप्लाई चालू हो सकी। 132 उसायनी सबस्टेशन की लाइन पर पर सुबह 10 बजे दोबारा फॉल्ट हो गया। इससे विभागीय कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ गई। दोपहर एक बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी।