प्रसपा नेता ने फंदा लगाकर की खुदकशी, कोहराम
टूंडला(फीरोजाबाद)संवाद सहयोगी। नगला सिघी क्षेत्र में प्रसपा के विधानसभा सचिव ने सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
टूंडला,(फीरोजाबाद)संवाद सहयोगी। नगला सिघी क्षेत्र में प्रसपा के विधानसभा सचिव ने सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
थाना नगला सिघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद बाग निवासी 24 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व.रामगोपाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले उसे प्रसपा में पद मिला था। इसके अलावा वह मीरा देवी पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य कराने लगा था। सोमवार को बड़ा भाई जोमदार अपनी ननिहाल आगरा में शादी समारोह में चला गया था। दूसरा भाई सतीश खेत पर सोने चला गया। जबकि सर्वेश और वीरेंद्र घर में ही सोए। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मृतक का भतीजा जब जगाने पहुंचा तो शव पंखे से लटक रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिवारीजनों ने पुलिस को बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।