विवाहिता के साथ प्रेमी ने खा लिया जहर
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। शराबी पति की पिटाई से आहत विवाहिता ने जान देना तय किया तो प्रेमी भी साथ आ गया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। शराबी पति की पिटाई से आहत विवाहिता ने जान देना तय किया तो प्रेमी भी साथ आ गया। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला फकीरा का है। 28 वर्षीय विवाहिता का मंगलवार रात पति से विवाद हुआ। पति ने उसे बुरी तरह पीटा और कहा कि घर से निकल जा या मर जा। इसके बाद वह रोती हुई घर से बाहर निकल आई। इसकी जानकारी होने पर उसका प्रेमी पहुंच गया। दोनों ने काफी देर तक बात की और फिर जहर खा लिया। गांव वालों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद विवाहिता को होश आ गया। वह रो-रोकर पति के उत्पीड़न की कहानी सुनाकर बार-बार कह रही थी कि मरें तो दोनों और बचें तो दोनों। देर रात तक विवाहिता का पति अस्पताल नहीं पहुंचा था।