संग्राम से पहले सोलह सूरमा आउट, छह बचे मैदान में
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव के रण में ताल ठोकने वाले सूरमाओं के लिए शुक्रवार का दिन निराशा भरा रहा। नामांकन पत्रों की जांच में 22 में से 16 आउट हो गए। नामांकन पत्र खारिज होने की जानकारी मिलते ही कोई रो पड़ा तो किसी के आंखें झलक आईं। उम्मीदों पर तुषारापात हुआ और वे वापस लौट गए। अब सुहागनगरी के सियासी रण में चार दलों समेत छह प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव के रण में ताल ठोकने वाले सूरमाओं के लिए शुक्रवार का दिन निराशा भरा रहा। नामांकन पत्रों की जांच में 22 में से 16 आउट हो गए। नामांकन पत्र खारिज होने की जानकारी मिलते ही कोई रो पड़ा तो किसी के आंखें झलक आईं। उम्मीदों पर तुषारापात हुआ और वे वापस लौट गए। अब सुहागनगरी के सियासी रण में चार दलों समेत छह प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
लोकसभा चुनाव में 28 मार्च से चार अप्रैल तक चले नामांकन में कांग्रेस छोड़ राजनैतिक दलों और निर्दलीय मिलाकर 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे से आरओ कक्ष में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। रिटर्निंग ऑफीसर डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ प्रेक्षक व निर्वाचन से संबंधित अधिकारी थे। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल के बेटे आदित्य समेत अन्य दावेदार पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी और न कोई उनका प्रतिनिधि पहुंचा। पहले गठबंधन प्रत्याशी और फिर प्रसपा की आवाज लगी। इसके बाद निर्दलीय को बुला लिया गया। उनके नामांकन पत्र में गलतियां बताते हुए खारिज किए जाने की घोषणा हुई तो चेहरे उतर गए। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र कुमार कुशवाहा नामांकन खारिज होने की जानकारी मिलते ही फफक कर रो पड़े।
कोई भी महिला नहीं बची मैदान में:
नामांकन पत्र खारिज होने के बाद अब चुनावी मैदान में कोई भी महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं बची। प्रीति मिश्रा और नेहा निर्दलीय प्रत्याशी उतरी थीं, जिनका नामांकन खारिज हो गया। महेंद्र सिंह निर्दलीय, निरंजन सिंह भारतीय जननायक पार्टी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कृष्णपाल सिंह, बहुजन मजदूर पार्टी के रामवीर सिंह, निर्दलीय किशन लाल, स्वतंत्र जनता राज पार्टी प्रत्याशी मनोज गुप्ता, आदर्श जनहित पार्टी के ब्रजेश कुमार, भीम आर्मी पार्टी के होडल सिंह राना, मौलिक अधिकार पार्टी के बलवीर सिंह, निर्दलीय रामप्रताप गुर्जर, मनुवादी पार्टी के दीपक शर्मा, निर्दलीय अनिल कुमार सिंह, भारतीय लोकसेवा दल के अमित गर्ग, गीतानंद महराज के पर्चे खारिज हो गए। ये बचे मैदान में
अक्षय यादव - सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी
डॉ.चंद्रसेन जादौन- भाजपा
शिवपाल यादव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
उपेंद्र सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
चौधरी बशीर- निर्दलीय
राजवीर- निर्दलीय