बोले रिटायर्ड फौजी, अब बदले की बारी
जेएनएन, फीरोजाबाद: आतंकी हमले में 44 जवानों की शहादत के बाद रिटायर्ड फौजी आहत हैं। दो टूक कहते हैं कि बात नहीं बदले की बारी है। देश आंसू बहा रहा है, अब आंसुओं का बदला लेना चाहिए। जागरण की रिटायर्ड फौजियों से बातचीत।
जेएनएन, फीरोजाबाद: आतंकी हमले में 44 जवानों की शहादत के बाद रिटायर्ड फौजी आहत हैं। दो टूक कहते हैं कि बात नहीं बदले की बारी है। देश आंसू बहा रहा है, अब आंसुओं का बदला लेना चाहिए। जागरण की रिटायर्ड फौजियों से बातचीत। 'जवानों के साथ हुई घटना साबित करती है कि आतंकियों के हौसले बढ़े हुए हैं। अब सबक सिखाना होगा। शहीदों की मां के दिल पर क्या बीती होगी जब उन्हें उनके लाल के शहीद होने की खबर मिली होगी? आतंकवाद की जड़ें उखाड़े सरकार।'
बाबूराम यादव, टूंडला-फोटो 32 - 'देश की सीमा पर सैनिकों की वजह से ही हम चैन की सांस ले पा रहे हैं। अब वक्त पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने का है। भारत सरकार इसमें कतई देरी नहीं करे। अब फाइनल स्ट्राइक होना चाहिए।'
सुरेन्द्र यादव, टूंडला-33 - हमने कारगिल युद्ध देखा है। कारगिल युद्ध के बाद से ही देश की सीमा पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। आतंकियों की नकेल कसने के लिए पूरा देश एक हो जाए। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
बच्चू ¨सह पौनियां -34
--- -' जवानों की शहादत से दुखी हूं। हमले में शामिल सभी दोषियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इनकी वकालत करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा लिखाकर जेल भेजा जाए।'
जसवंत ¨सह, रिटायर्ड सूबेदार जसराना- 36 - इस तरह के हमलों को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत बनाने की जरूरत है। यह आमने-सामने की लड़ाई नहीं है। आर्मी को मिलने वाले इनपुट को पूरी गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
हरवीर ¨सह, थानूमऊ जसराना -37 - आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। देश में अफसरशाही और वोट बैंक की राजनीति हावी है। सेना के हाथ बंधे हैं। सेना कुछ करती है तो कश्मीरी नेता मानवाधिकारों का हवाला देकर शोर मचाने लगते हैं।
बंगाली बाबू , जसराना-38 - कश्मीर में हरेक घर पर सिक्योरिटी लगा देनी चाहिए। कश्मीर को दी जा रही सुविधाएं बंद कर दी जाएं। आतंकियों के समर्थन में बोलने वाले नेताओं से सख्ती से निपटा जाए।
रामप्रकाश पचौरी, जसराना -39 इस कायराना हमले से भुजाएं फड़क रही हैं। जिस तरह से आतंकी हमलों में जवान शहीद हो रहे हैं, वह देश के लिए अच्छी बात नहीं है। इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार दोषी है।
राजेश कुमार,शम्भूनगर शिकोहाबाद---- फोटो- 43 - पाक कई दशक से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अब पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की जरूरत है। इस काम में पूरा देश सरकार के साथ खड़ा होगा।
अनिल यादव, फौजी, बिजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद---------फोटो 46