Move to Jagran APP

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

बाल दिवस के मौके पर बुधवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित हुए। बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी और चाचा नेहरू को याद किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

जेएनएन, फीरोजाबाद: बाल दिवस के मौके पर बुधवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर चाचा नेहरू यानी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर भी नेहरू का जन्म दिन मनाया गया।

loksabha election banner

टूंडला स्थित शिवप्रसाद पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में प्रबंधक अजय शर्मा व लक्ष्मी शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। सुदिति ग्लोबल स्कूल में बाल मेला लगाकर चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। शुभारंभ संस्था प्रमुख कुसुमवीर यादव ने किया। प्राचार्य देवेन्द्र ¨सह यादव, उप प्राचार्य कमल कौशिक आदि थे। कृषक इंटर कॉलेज में प्रबंधक बृजेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, कृष्णगोपाल उपाध्याय, चन्द्रभान शर्मा, हरीओम शर्मा आदि थे। कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा, सत्यनारायन राजमल, अनिल उपाध्याय, शिवा शर्मा, पुष्पा यादव, जयकिशन झा, उमेश कुमार, मानवेन्द्र शर्मा, अर्पित मिश्रा आदि थे। टाइनी टोट्स स्कूल में प्रबंधिका ललिता ने नेहरू के बारे में जानकारी दी। रेलवे इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ डीटीएम समर्थ गुप्ता ने किया। डॉ.आशू गर्ग, प्रधानाचार्य संगीता यादव, एनके शर्मा, डॉ.टीसी झा आदि लोग थे।

शिकोहाबाद स्थित ब्लू¨मग बड्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार केके पाण्डेय ने किया। यहां बाल मेला भी लगाया गया। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियां दीं।

जूनियर वर्ग में वंश प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय एवं शिवांक तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में यादवेन्द्र एवं तनु पचौरी प्रथम, काजल द्वितीय एवं सुहानी अग्रवाल तृतीय रहे। प्रबन्धक राज पचौरी, प्रधानाचार्य सुमन लता, प्रिया, शिखा, संजीव मिश्रा आदि थे। शांति देवी आहूजा कॉलेज ऑफ एजूकेशन संस्था में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। ¨प्रसिपल अनिता रानी शर्मा,शिवानी, नेहा, नीतिमा, नवीन मिश्रा, अंजना कुशवाहा, सोनम, नेहा शर्मा, स्वेता ¨सह आदि थे।

सिरसागंज पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी में नेहरू के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या नीलम ¨सह, अनामिका, प्रमोद, तरूण, जितेंद्र आदि लोग थे। ब्राइट स्कालर्स एकेडमी में फैंसी डे्स प्रतियोगिता हुई। विद्यालय निदेशक संजय शर्मा आदि लोग थे। जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.