Move to Jagran APP

खनन माफिया ने होमगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, हालत गंभीर

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। अवैध खनन कर जा रहे माफिया ने होमगार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना से महकमे में खलबली मच गई। होमगार्ड ने रांग साइड में चलने पर उसे रोकने का प्रयास किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:37 PM (IST)
खनन माफिया ने होमगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, हालत गंभीर
खनन माफिया ने होमगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: खनन माफिया ने होमगार्ड पर ट्रैक्टर ट्रॉली को चढ़ा दिया। होमगार्ड की हालत गंभीर है और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।

loksabha election banner

35 वर्षीय होमगार्ड राजीव कुमार पुत्र महेंद्र ¨सह सरस्वती नगर, टूंडला रविवार सुबह करीब नौ बजे रेहना की पुलिया के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच नगला भाऊ की तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली गलत दिशा में आ रहा था। उन्होंने हाथ देकर इसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक रोकने के बजाय भगाने लगा। इसके बाद होमगार्ड ने बाइक से झील की पुलिया तक पीछा कर ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने का प्रयास किया। होमगार्ड के अनुसार, झील की पुलिया के पास चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया पैर में लगते ही होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गया। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर लेकर लाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। टीआइ देवेंद्र शंकर पांडेय ने घायल होमगार्ड से बात की। होमगार्ड ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को पहचानता है। वह मिट्टी और बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से ढोता है। वहीं इंस्पेक्टर उत्तर र¨वद्र दुबे का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।

इसी रास्ते गुजरते हैं मिट्टी और बालू से भरे वाहन: यमुना और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन के बाद मिट्टी और बालू झील की पुलिया होते हुए ही ढोयी जाती है। इसके बाद भी पुलिस अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.