Move to Jagran APP

आधी रात को जन्मे कन्हाई, खूब बजी बधाई

सोमवार को शहर कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया। आधी रात होते ही कन्हाई ने जन्म लिया और उसी के साथ ही बधाई गीत शुरू हो गए। पूरा शहर ही नहीं पूरे जिले में खुशियां मनाई गई। प्रसाद बांटा गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 11:35 PM (IST)
आधी रात को जन्मे कन्हाई, खूब बजी बधाई
आधी रात को जन्मे कन्हाई, खूब बजी बधाई

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : सोमवार को शहर कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया। दोपहर दो घंटे की झमाझम बारिश के बाद लोगों ने फिर से कान्हा के जन्म की तैयारियां शुरू कीं। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। कहीं पर फूलों की सजावट मन मोह रही थी तो कहीं पर लोग राधा कृष्ण की अलौकिक छटां निहारते रह गए। मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक शहर की राहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। बाबा बर्फानी गुफा की झांकी देखने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। कस्बों में भी जन्मोत्सव की धूम रही। रात 12 बजते ही घंटे घड़ियालों की गूंज के साथ जय कंहैयालाल की.. गूंज शहर भर में सुनाई दी।

loksabha election banner

सुबह से ही घरों में लड्डूगोपाल को नहलाने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। झूले में बैठाए तो खीरे में सालिगराम को रख कर महिलाओं एवं पुरुषों ने व्रत रखा। कई घरों में छोटे-छोटे बच्चों ने भी व्रत रखा। हर मुहल्ले में जन्माष्टमी की धूम दिखाई दी। करबला, देवनगर, महावीर नगर, तिलक नगर, संतोष नगर, सरस्वती नगर, रेहना, विभव नगर, आर्य नगर, बोहरान गली के साथ में शहर के हर मुहल्ले में बच्चों ने भी झांकियां सजाई। खिलौनों से सजी झांकियां देखने लोगों की भीड़ उमड़ी तो मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई।

प्राचीन मंदिर श्री बिहारीजी महाराज पर भव्य फूल बंगला सजा। छह बजे से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। रात्रि 12 बजे पंचामृत से अभिषेक के बाद महाआरती हुई। श्रीराधा कृषण मंदिर में वृंदावन के कलाकारों द्वारा सजाई झांकी ने मन मोहा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचीन श्री राधा मोहन मंदिर में ठाकुरजी के विग्रह दर्शन हुए। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति की बर्फ की पांच सौ सिल्लियों से पैमेश्वरनाथ महादेव सांईनाथ मंदिर में सजी झांकी में देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रीकृष्णा क्लब ने हुंडावाला बाग में तथा माथुर वैश्य युवा संगठन तेजस द्वारा पातीराम धर्मशाला में बाबा बर्फानी की गुफा सजाई। शहर में संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोपाल आश्रम, शिव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर में झांकी सजाई गईं। पुलिस लाइन में झांकी सजाई गई और रंगारंग कार्यक्रम हुए। वहीं जेल में भजनसंध्या का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.