मेदांता की टीम करेगी बंदियों का चेकअप
जिला कारागार में कैद बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए यहां मेदांता की टीम आएगी। यह व्यवस्था सुधार के लिए की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: जिला कारागार में कैद बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वहां जल्दी शिविर लगाया जाएगा, जिसमें मेदांता हॉस्पीटल की टीम आएगी। जिला जज ने जेल को सुधार गृह बनाने पर जोर दिया है।
जिला जज गो¨वद बल्लभ शर्मा ने शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल और बैरकों का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था देखी। आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, स्कूल, पीसीओ, सिलाई कढ़ाई केंद्र का भी निरीक्षण किया। डीएम नेहा शर्मा ने आश्वासन दिया की जल्द ही मेदांता हास्पिटल के सौजन्य से एक उच्च स्तरीय हेल्थ चेकअप कैंप जेल में लगवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें