हवा में उड़ गई शादी की खुशियां
फीरोजाबाद: जिले में आंधी, बारिश से हुई तबाही के कारण कई परिवारों में होने वाली शादियों की खुशियां काफूर हो गई हैं। परिवार वाले किसानों की फसल बारिश में डूब गई हैं, जिससे उन्हें बेटी-बंटों की शादी में होने वाले खर्च की चिंता सताने लगी है।
संवाद सहयोगी, टूंडला,(फीरोजाबाद): परिवार में शादी का माहौल था। पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ था। शादी से पहले फसल को ठिकाने लगाना था। पूरे परिवार ने मिलकर फसल काटी और निकालने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच बुधवार को आई तेज आंधी व बारिस ने खुशियों को ग्रहण लगा दिया। करीब 12 बीघा फसल बर्बाद हो गई। परिवार के सामने अब कर्ज लेने के अलावा कोई दूसरा रास्ता शेष नहीं बचा है।
थाना नगला¨सघी के गांव गदलपुरा निवासी रामनाथ ¨सह निषाद ने करीब 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल अच्छी थी, लिहाजा उन्होंने अपने पुत्र रामवीर की शादी ग्राम बसई मुहम्मदपुर से तय कर ली। 14 अप्रैल को पुत्र का तिलक चढ़ने के साथ ही 19 अप्रैल को बरात जानी थी। घर में हर ओर संगीत का माहौल था। तिलक से पूर्व ही उन्होंने अपनी गेहूं की फसल को निकालने का मन बनाया था। पूरे परिवार ने मिलकर फसल की कटाई की। गुरुवार को कुटाई होनी थी, लेकिन उनकी खुशियों को नजर लग गई। बुधवार को आई तेज आंधी व पानी में उनकी फसल उड़ गई और बची हुई फसल पानी में डूब गई। फसल बर्बाद होने के बाद से ही परिवार के सामने फिर एक बार आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रामनाथ कहते हैं फसल के दम पर ही उन्होंने बेटे की शादी तय कर ली थी। अब फसल ही बर्बाद हो गई, अब क्या करें। ग्राम नागऊ निवासी कलावती की बेटी की शादी भी अगले माह होनी है। फसल बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। वह सरकार से मदद की आस लगाए बैठी हैं।