Move to Jagran APP

बाजार हुए गुलजार, पिया संग होगा चांद का दीदार

पूर्व संध्या पर खरीदारी को बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़ -साड़ी लहंगा के साथ सोने-चांदी के आभूषणों की खूब हुई बिक्री

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 06:03 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:03 AM (IST)
बाजार हुए गुलजार, पिया संग होगा चांद का दीदार
बाजार हुए गुलजार, पिया संग होगा चांद का दीदार

फीरोजाबाद, जासं: सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। निर्जला व्रत रहकर वह देर शाम चांद के साथ पिया का दीदार कर व्रत तोड़ेंगी। करवा चौथ की पूर्व संध्या में बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। बाजार में देर रात तक महिलाएं जमकर खरीदारी करने में जुटी रहीं।

loksabha election banner

सुहागिनों के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवा चौथ पर पति अपनी पत्नियों को उपहार देते है। पति के लिए महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं। मंगलवार को घरेलू काम निपटा कर महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार निकल पड़ीं। सदर बाजार, चंद्रशेखर मार्केट, शास्त्री मार्केट स्थित दुकानों पर महिलाओं ने सिल्क व डिजाइनर की साड़ी, लांचा व लहंगा खरीदती नजर आईं। कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां, कंगन, सोने-चांदी के साथ आर्टिफिशयल आभूषणों की खरीदारी की।

ज्वेलर्स की दुकान पर महिलाएं पायल, बिछुआ, अंगूठी, चेन के साथ चांदी का करवा भी खरीदती नजर आईं। चांदी के करवा की छह से दस हजार तक बिक्री हुई। पूजन के लिए राजस्थानी सेट की बिक्री सबसे अधिक बिक्री हुई। पूजन के लिए चीनी व मिट्टी के करवा, सींक, कलेंडर भी खरीदे। कोटला रोड, नगला करन सिंह, पीडी जैन मार्केट, रामद्वार, दम्मामल नगर, सुहाग नगर में भी महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। - हाथों पर मेंहदी रचाने को महिलाओं में लगी होड़: करवा चौथ पर हाथों में मेंहदी रचाने के लिए चंद्रशेखर मार्केट, शास्त्री मार्केट में महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। त्योहार को देखते हुए मेंहदी लगाने वाले कारीगरों ने 150 से 300 रुपऐ तक वसूले। -ब्यूटी पार्लर भी हुए फुल: कोरोना संक्रमण के चलते महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाने से बच रही थीं। मंगलवार को ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की काफी भीड़ भाड़ नजर आईं। उन्हें सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लरों में घंटों इंतजार करना पड़ा। पार्लर संचालकों ने घर जाने के लिए एक हजार से पैकेज लिया। - कटरा बाजार में दिखी रौनक, खूब हुई खरीदारी: शिकोहाबाद में भी करवा चौथ की पूर्व संध्या में कटरा बाजार, छोटी सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं की खरीदारी के चलते बाजार में जाम के हालात बने रहे। महिलाओं ने मनपसंद साड़ी, गहनों के साथ कांच की चूड़ियां खरीदीं। इसके साथ ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं सजती नजर आईं। पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं भी निर्जला रखने को लेकर उत्साहित दिखीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.