हॉट स्पॉट भी में मनी ईद, घरों में बने व्यंजन
हॉट स्पॉट भी में मनी ईद घरों में बने व्यंजन
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 10:46 PM (IST)
टूंडला: शहर का काफी बड़ा मुस्लिम इलाका हॉट स्पॉट है। सोमवार को यहां भी ईद सादगी के साथ मनी। सील होने के कारण यहां से किसी को बाहर जाने की या बाहर से यहां आने की अनुमति नहीं है, लेकिन ईद की तैयारियों को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जमीअत उलमा ए हिद के जिला महासचिव मुफ्ती कासिम रजी ने बताया कि पूरे रमजान में पुलिस प्रशासन ने किसी चीज की कमी नहीं होने दी। इसके लिए एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज बधाई के पात्र हैं। सहरी और इफ्तार के लिए खजूर हो या ईद के लिए सिवईयां सभी चीजें आसानी से उपलब्ध हो गईं। दूध, चीनी, खरबूज, तरबूज की आपूर्ति भी भरपूर हुई। रमजान में इफ्तार के बाद टिक्की, पड़ाके, गुलाब जामुन जैसे व्यंजन घरों में बनाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें